होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं- डॉ आशुतोष गुप्ता

सिकंदरपुर,बलिया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष गुप्ता ने समस्त नगर वासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं। एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और सिकंदरपुर की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post