भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित

सिकंदरपुर,बलिया। नगर निवासी डॉ. आशुतोष गुप्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष द्वारा अपने आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने भाग लिया। वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ आशुतोष गुप्ता ने मुख्य अतिथि संजय यादव का भव्य स्वागत किया और होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। वही कस्बा सिकन्दरपुर के युवा नेता समाजवादी पार्टी के नगर उपाध्यक्ष रोहित कुमार वर्मा ने समाजवादी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रभावित हो कर पूर्व विधायक संजय यादव के नेतृत्व में बीजेपी ज्वाइन भी किया। इस दौरान रोहित वर्मा को भाजपा में शामिल होने के बाद भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद, सभी ने एक साथ होली खेली और रंगों के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संजय यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से लोगों में एकता और सौहार्द की भावना बढ़ेगी। हमारा उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, कहा कि इस कार्यक्रम से शहर के लोगों में एकता और सौहार्द की भावना बढ़ी है। हमें उम्मीद है कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post