सिकन्दरपुर,बलिया। सिकंदरपुर के नवागत उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया।सिकंदरपुर में तैनाती के पूर्व वह बैरिया के उप जिलाधिकारी थे। ज्ञातव्य है कि, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने प्रशासनिक आधार पर फेर बदल करते हुए तीन उप जिलाधिकारी गण (डिप्टी कलेक्टर) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। उप जिलाधिकारी, बैरिया सुनील कुमार को उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर, उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार को उप जिलाधिकारी न्याययिक, बिल्थरारोड एवं उप जिलाधिकारी न्याययिक, बिल्थरारोड आलोक प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी, बैरिया के पद पर स्थानांतरित किया गया है।