संगठन की प्रतिष्ठा को उंचा उठाना मेरी प्राथमिकता- दुर्गा शंकर सिंह (जिलाध्यक्ष कार्यवाहक प्रभार रा.प.सं.भा)

बलिया। पत्रकार दुर्गा शंकर सिंह को सर्वसम्मत से राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के नए जिलाध्यक्ष कार्यवाहक का प्रभार राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य बड़े पदाधिकारीगण की उपस्थिति में सौंपा गया है। बलिया नगर के एनसीसी तिराहा स्थित मंगलम लॉज व मैरिज हॉल में आयोजित एक बैठक में उक्त निर्णय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बताया कि बलिया जनपद के सिकंदरपुर तहसील मुख्यालय के रहने वाले दुर्गा शंकर सिंह को बलिया जनपद के अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया है, जो अगले आदेश तक क्रियान्वित रहेगा।उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अमरनाथ चौरसिया का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद नए जिलाध्यक्ष का चुनाव किया जाना था।जिसके तहत सर्वसम्मत से आज दुर्गा शंकर सिंह को बलिया के जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया। जिलाध्यक्ष का प्रभार मिलने पर जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस कसौटी पर खरा उतरने की मैं कोशिश करुंगा और सबको साथ लेकर चलना तथा संगठन‌ की प्रतिष्ठा को उंचा उठाना मेरी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं अध्यक्षा पूनम सिंह, राष्ट्रीय संयोजक डॉ अशोक चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंचन सिंह, राष्ट्रीय सचिव संतोष नयन,प्रान्तीय अध्यक्ष विनोद सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय मिश्र, पूर्वांचल प्रभारी कलीम आज़मी, चुनाव प्रभारी पिंटू सिंह, जिला महिला अध्यक्ष डॉ विजया वर्मा, विजय कुमार, अमरनाथ चौरसिया, संजीव सिंह, कमलेश ओझा,प्रदीप बच्चन, दुर्गेश शर्मा, सूरज वर्मा सहित पड़ी संख्या में पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post