कल भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के प्रथम आगमन पर होगा ऐतिहासिक स्वागत- आकाश तिवारी

सिकन्दरपुर,बलिया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी के बलिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के 23 मार्च को यानी कल प्रथम बलिया आगमन पर जगह जगह उनके स्वागत की पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां तेजी से जारी हैं।यह जानकारी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सिकंदरपुर के मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने दी है। बताया कि श्री मिश्र 23 मार्च को सड़क मार्ग से सुबह लखनऊ से प्रस्थान कर 10-20 बजे बलिया व मऊ की सीमा पर स्थित सिधागर घाट पहुंचेंगे।जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागतोपरांत प्रस्थान कर रसड़ा,नगरा,चौकियां मोड़,उभांव होते हुए 12-55 बजे क्षेत्र के मालदह पहुंचेंगे।जहां कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा।उस के बाद श्री मिश्र बंशी बाजार,नवरतन पुर नगरा चौराहा,सिकन्दरपुर चौराहा के बाद बहेरी,खेजुरी होते हुए बलिया चले जायेंगे।बीजेपी नेता आकाश तिवारी ने बताया कि सिकन्दरपुर क्षेत्र में उनका ऐतिहासिक स्वागत हेतु तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post