समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ- डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता (प्रबंधक गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज)

सिकंदरपुर,बलिया। 26 जनवरी हम भारतीयो के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। इसी दिन साल 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था,तब से लेकर आजतक हम इस दिन को स्वाधीनता, समानता और लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में मानते हैं।यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारा देश एक समावेशी, समाजवादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। गणतंत्र दिवस बार बार तुम्हारा अभिनन्दन तुम अमर रहो।किन्तु केवल अभिनन्दन ही पर्याप्त नहीं।हमें इसे स्वस्थ और निर्मल भी बनाना है।हमारे पूर्वजों ने हमें जो कुछ दिया उसकी रक्षा करना उसे मनबूत करना तथा उसे विस्तार देना हमारा परम दायित्व है।किन्तु आज हम अपने कर्तव्य से विरत उसे नष्ट होने दे रहे हैं।भ्रष्टाचार का दीमक इसे अन्दर से खोखला कर रहा है।समस्त देशवासियों से निवेदन है कि वे स्वयं भ्रष्टाचार से दूर रहें और जहां भी यह दिखे सामूहिक रूप से उस का विरोध करें।भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए वैसा ही त्याग और संघर्ष करना होगा जैसा त्याग और संघर्ष स्वतन्त्र भारत के लिए आजादी के दीवानों ने किया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post