सिकंदरपुर,बलिया। भारत और भारतीयों के लिए गणतंत्र दिवस का दिन गर्व और सम्मान का प्रतीक होता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसने देश को स्वशासित, समावेशी, समाजवादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र का रूप दिया था। यही वजह है कि गणतंत्र दिवस के दिन को हर भारतीय जश्न के साथ मनाता है। गणतंत्र दिवस का मौका केवल देशभक्ति और जोश से रोम-रोम जगाने का ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को भी याद करने का है।यह दिन हर भारतीय को गर्व का अनुभूति करवाता है। यही वो दिन है जब भारत ने अपना संविधान लागू किया था, जिसके निर्माण में करीब 2 साल 11 महीनें 18 दिन का समय लगा था।
भुवनेश्वरी प्रसाद राय एजुकेशनल अकैडमी की तरफ से सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ
byVinod Kumar
-
0