नवरात्र पर कन्या पूजन आयोजित, देवी स्वरूप कन्याओं को कराया गया भोज

सिकंदरपुर,बलिया। नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। छोटी-छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का रूप माना जाता है। ऐसे में कन्या खिलाने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली बनी रहती है। इसी क्रम में सिकंदरपुर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर जगह जगह कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया।आयोजन के अंतर्गत नन्हीं कन्याओं के मस्तक पर रोली का तिलक व पुष्प वर्षा कर उनका आरती पूजन किया गया। उसके बाद में प्रसाद स्वरूप हलवा, पूड़ी, जलेबी,दही, मिष्ठान आदि द्वारा श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया। कई कन्यायों को पैरों की पायलें,दक्षिणा, फल, कुरकुरे, उपहार आदि भेंट किए गए। वही कन्या भोज करा रहे कोबरा कमांडो के जवान दिलीप कुमार ने बताया कि हमारे द्वारा नवरात्रि को प्रति वर्ष कन्या भोज कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित किया जाता है। नवरात्र के 9 दिनों देवी दुर्गा मां के नौ पावन स्वरूपों की साधना अत्यंत शुभकारी व फलदाई मानी जाती है। अष्टमी व नवमी के दिन देवी स्वरूप कन्याओं के विशेष पूजन व कन्या भोज का विशेष महत्व होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post